US, Israel Attack Iran: दुबई में हमलों के साए में फंसा हमीरपुर का परिवार, 12 मार्च की उड़ान रद्द

US, Israel Attack Iran: दुबई में हमलों के साए में फंसा हमीरपुर का परिवार, 12 मार्च की उड़ान रद्द

US, Israel Attack Iran – अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद मध्य-पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। US, Israel Attack Iran – इसका असर दुबई में रह रहे लोगों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का एक परिवार दुबई में फंसी अपनी छोटी बहन और उसके परिवार की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता में है। उनकी 12 मार्च को भारत लौटने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई है।

US, Israel Attack Iran – संघर्ष के बीच दुबई में दहशत का माहौल

इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध और इसमें अमेरिका की भूमिका के कारण हालात और गंभीर हो गए हैं। दुबई में रह रहे कई परिवार धमाकों और हमलों की खबरों के बीच फंसे हुए हैं। भारत में मौजूद उनके परिजन लगातार वीडियो कॉल और संदेशों के जरिए पल-पल की जानकारी ले रहे हैं और उनके सुरक्षित रहने की दुआ कर रहे हैं।

US, Israel Attack Iran: दुबई में हमलों के साए में फंसा हमीरपुर का परिवार, 12 मार्च की उड़ान रद्द
US, Israel Attack Iran

US, Israel Attack Iran –हमीरपुर के शिक्षक ने बयां की परिवार की चिंता

हमीरपुर के सैय्यदबाड़ा मोहल्ला निवासी शिक्षक इरम शाहिद ने बताया कि उनकी छोटी बहन फातिमा शाहिद अपने पति और बच्चों के साथ इन दिनों दुबई में रह रही है। बीते दो दिनों से चल रहे युद्ध के दौरान दुबई एयरपोर्ट से जुड़े इलाकों में भी हमलों की खबरें सामने आई हैं, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

12 मार्च की फ्लाइट हुई रद्द

इरम शाहिद के अनुसार, उनकी छोटी बहन फातिमा शाहिद और बहनोई फैसल अहमद खान को 12 मार्च को भारत लौटना था। इसके लिए उनकी फ्लाइट पहले से तय थी, लेकिन मौजूदा हालात और हमलों के बाद उड़ान रद्द कर दी गई। इसके चलते वे फिलहाल दुबई में ही फंसे हुए हैं। लगातार हो रहे धमाकों की वजह से वहां रह रहा परिवार दहशत में है, जबकि भारत में मौजूद परिजन बेचैनी के साथ हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार रात और रविवार सुबह उन्होंने अपनी बहन से वीडियो कॉल पर बात की। कॉल के दौरान धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही थीं, जिससे परिवार के लोग बेहद चिंतित नजर आए।

टीवी पर खबरें देखकर बढ़ रही बेचैनी

इरम शाहिद ने कहा कि टीवी पर हमलों की खबरें देखकर परिवार की चिंता और बढ़ जाती है। मां सहित सभी भाई-बहन परेशान हैं और यही प्रार्थना कर रहे हैं कि किसी तरह छोटी बहन और उसका परिवार सुरक्षित वापस भारत लौट आए।

यह भी पढ़ें – रॉयटर्स के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान के लाहौर में विस्फोट की आवाज सुनी गई।

परिवार की सलामती के लिए की जा रही दुआ

दुबई में फंसे परिवार की सलामती के लिए लगातार दुआ की जा रही है। इरम शाहिद ने बताया कि हालात डराने वाले जरूर हैं, लेकिन वे अपनी छोटी बहन को हौसला दे रहे हैं ताकि वह घबराए नहीं। पूरा परिवार उसके और उसके बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा है।

दुबई के हालात अब भी तनावपूर्ण

फातिमा शाहिद ने दुबई के हालात के बारे में बताते हुए कहा कि स्थिति काफी खराब लग रही है और किसी भी समय धमाका होने का डर बना रहता है। आसपास धमाकों की गूंज सुनाई देती है। फिलहाल उन्होंने खुद को सुरक्षित बताया है, लेकिन भारत में मौजूद परिवार के लोगों की धड़कनें अभी भी बढ़ी हुई हैं।

यह भी पढ़ें – UN General Assembly updates 2025: ज़ेलेंस्की के साथ बातचीत के बाद ट्रंप ने रूस पर अपना रुख बदला

हमीरपुर का यह परिवार हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहा है, ताकि उनकी छोटी बहन और उसका परिवार सुरक्षित भारत वापस लौट सके।

Ashwani Tiwari

अश्वनी कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में पाँच वर्षों का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्थानीय समाचार पत्र से की थी, जहाँ उन्होंने सामाजिक मुद्दों, राजनीति और ग्रामीण विकास पर रिपोर्टिंग की। उनकी लेखनी में स्पष्टता, निष्पक्षता और गहराई होती है, जिससे पाठक आसानी से जुड़ पाते हैं।

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *