Kishore Kumar Songs Banned by Congress : किशोर कुमार के गानों पर कांग्रेस ने किया था बैन, जानें क्या थी मूल वजह ?

Kishore Kumar Songs Banned by Congress

Kishore Kumar Songs Banned by Congress : 25 जून 1975 को देश के लिए सबसे काला दिन माना जाता है। इसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। Kishore Kumar Songs Banned by Congress: देश में आपातकाल 21 महीने के लिए लगाया गया था, इस दौरान नागरिक स्वतंत्रता के सभी अधिकार छीन लिए गए थे। प्रेस में वही छपता था जो सरकार चाहती थी, लेकिन रेडियो पर पहले से ही सरकार का नियंत्रण था। जो भी व्यक्ति सरकार की नीतियों का विरोध करता था, उसे जेल में डाल दिया जाता था। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं रहा। ऐसे में सरकार की मनमानी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों में एक नाम अभिनेता-गायक किशोर कुमार का भी था। उन्हें अपने विरोध की कीमत चुकानी पड़ी।

Kishore Kumar Songs Banned by Congress : कांग्रेस सरकार किशोर कुमार से क्या चाहती थी ?

दरअसल, आपातकाल के समय कांग्रेस सरकार किशोर कुमार से चाहती थी कि , सरकारी योजनाओं की जानकारी देश की जनता के लिए गाना के माध्यम से गाये। कांग्रेस को एक ऐसी आवाज की जरूरत थी, जो आम नागरिकों तक अपनी बात पहुंचा सके। किशोर कुमार उस समय काफी चर्चित थे। उन्होंने किशोर कुमार से संपर्क किया।

Kishore Kumar Songs Banned by Congress : किशोर कुमार ने आदेश सुनकर गाने के लिए क्यों मना किया ?

इंदिरा गांधी सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री वी.सी. शुक्ला ने किशोर कुमार के पास इंदिरा गांधी के लिए एक गाना गाएं , ताकि सरकार की आवाज ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंच सके, लेकिन किशोर कुमार यह गाना गाने से मना कर दिया। जब ​​किशोर कुमार ने मैसेज देने वाले से पूछा कि उन्हें गाना क्यों गाना चाहिए , तो उसने जवाब दिया क्योंकि ऐसा आदेश वी.सी. शुक्ला ने दिया है।

Kishore Kumar Song Banned by Congress : किशोर कुमार पर सरकार ने लगा दिया था प्रतिबंध

सरकार का आदेश सुनने के बाद किशोर कुमार नाराज़ हो गए और उन्होंने सन्देश लाने वाले को डांट कर भगा दिया और इस घटना से कांग्रेस इतनी नाराज़ हुई कि उसने किशोर कुमार के संगीत को ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर प्रतिबंधित करने का फ़ैसला किया। यह प्रतिबंध 3 मई 1976 से लेकर, आपातकाल समाप्त होने तक चला है।

राज्यसभा में क्या बोले मोदी ?

राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री आपातकाल के दौरान जब किशोर कुमार ने उनकी सरकारी नीतियों के ऊपर गाना गाने से मना किया तो कांग्रेस की सरकार इस तरह भड़की कि उनके ऑल इंडिया रेडियो में बैन करवा दिए थे और आज कांग्रेस संविधान की बात करती है। कांग्रेस सरकार ने भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न तक नहीं दिया था।

यह भी पढ़ें – PM Modi in Rajya Sabha: ’कांग्रेस की अंबेडकर के प्रति नापसंदगी दस्तावेजों से समर्थित है’

Ashwani Tiwari

अश्वनी कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में पाँच वर्षों का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्थानीय समाचार पत्र से की थी, जहाँ उन्होंने सामाजिक मुद्दों, राजनीति और ग्रामीण विकास पर रिपोर्टिंग की। उनकी लेखनी में स्पष्टता, निष्पक्षता और गहराई होती है, जिससे पाठक आसानी से जुड़ पाते हैं।

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *